ट्रंप ने शुक्रवार को उत्तरी कैरोलिना में संवाददाताओं से कहा, "हम चाहते हैं कि OPEC तेल की कीमतों में कटौती करे, इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी रुक जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "यह दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) के लिए एक गंभीर त्रासदी है। फिलहाल गोलियां चल रही हैं और हजारों लोग मारे जा रहे हैं। अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं, और हर हफ्ते हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यह युद्ध पागलपन से भरा हुआ है।"
ट्रंप ने यह भी कहा, "यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह कभी नहीं होता। यह पागलपन है कि ऐसा हुआ, लेकिन हम इसे रोकना चाहते हैं।" उन्होंने यह तर्क दिया कि OPEC को तेल की कीमतों में कटौती करनी चाहिए, क्योंकि अगर तेल महंगा रहेगा, तो यह युद्ध जल्दी समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, "OPEC को आगे आकर तेल की कीमतें कम करनी चाहिए, और फिर यह युद्ध खुद-ब-खुद रुक जाएगा।" डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में अपने भाषण के दौरान ग्रीन न्यू डील को समाप्त करने की बात भी कही, जिसे उन्होंने "ग्रीन न्यू स्कैम" कहा। उन्होंने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने का भी जिक्र किया और महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के मैनडेट को खत्म कर दिया। ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा तेल और गैस है, और हम इसका उपयोग करने जा रहे हैं।"
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भी कहा था कि वह जल्दी से जल्दी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करना चाहते हैं और उनसे यूक्रेन के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर युद्ध नहीं रुकता है, तो अमेरिका पुतिन पर कड़े प्रतिबंध और उच्च टैरिफ लगाएगा। ये टिप्पणियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर की थीं।
Read This Also:- रूस ने यूक्रेन के ओडेसा पर किया मिसाइल हमला, बाल-बाल बचे नार्वे के राजदूत
Read This Also:- रूस ने यूक्रेन के ओडेसा पर किया मिसाइल हमला, बाल-बाल बचे नार्वे के राजदूत





