Molitics Logo
होम Parliament Session: लोकसभा की गरिमा भंग करने पर ओम बिरला नाराज, विपक्षी सदस्यों को टी-शर्ट पहनकर आने से रोका

Parliament Session: लोकसभा की गरिमा भंग करने पर ओम बिरला नाराज, विपक्षी सदस्यों को टी-शर्ट पहनकर आने से रोका

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर आने पर सख्त आपत्ति जताई।उन्होंने स्पष्ट |

Parliament Session: लोकसभा की गरिमा भंग करने पर ओम बिरला नाराज, विपक्षी सदस्यों को टी-शर्ट पहनकर आने से रोका
फोटो: Parliament Session: लोकसभा की गरिमा भंग करने पर ओम बिरला नाराज, विपक्षी सदस्यों को टी-शर्ट पहनकर आने से रोका
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर आने पर सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन की मर्यादा और गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है, और यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी। इस चेतावनी के बाद, हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया । जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया ।  

सदन की गरिमा बनाए रखना जरूरी: ओम बिरला


सदन में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए बिरला ने कहा, "सदन नियमों और प्रक्रियाओं के आधार पर चलता है। मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि कुछ सदस्य सदन की गरिमा को भंग कर रहे हैं। नियम संख्या 349 में यह स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि सदन की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सदस्यों को किस प्रकार का आचरण करना चाहिए।" लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को आगाह किया कि नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर आने या सदन में नारे लगाने से कार्यवाही प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, "अगर आप इस तरह के कपड़े पहनकर आएंगे, नारे लिखकर आएंगे, तो सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। चाहे कोई भी बड़ा नेता हो, सदन की मर्यादा और परंपराओं का उल्लंघन करेगा तो उसे रोकने की जिम्मेदारी मेरी है।"

विपक्षी सदस्यों द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर विरोध के नारे लिखे हुए थे। डीएमके सांसद टी शिवा संसद में एक टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिस पर लिखा था, "निष्पक्ष परिसीमन, तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा।" उन्होंने कहा, "तमिलनाडु निष्पक्ष परिसीमन की मांग कर रहा है। इससे करीब सात राज्य प्रभावित होंगे, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसलिए हम अपना विरोध जारी रख रहे हैं।"


सदन में हंगामा बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सदस्य सदन की गरिमा का पालन नहीं करेंगे, तो कार्यवाही बाधित होगी। उन्होंने कहा, "यदि आप कार्यवाही नहीं चलने देना चाहते, तो बाहर चले जाएं।" इसके बाद, उन्होंने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। परिसीमन को लेकर डीएमके समेत कई विपक्षी दल लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि नए परिसीमन नियम लागू होते हैं, तो दक्षिणी राज्यों को संसदीय सीटों में कटौती का सामना करना पड़ सकता है, जबकि उत्तर भारतीय राज्यों को अधिक सीटें मिल सकती हैं। इसी को लेकर तमिलनाडु के सांसदों ने लोकसभा में अपना विरोध दर्ज कराया।

Read This Also:- Parliament Session: लोकसभा में गूंजा स्वास्थ्य का मुद्दा, जेपी नड्डा बोले – ‘कई सांसद ओवरवेट’