आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत स्वास्थ्य जांच अभियान
नड्डा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाती है। अब तक 35 करोड़ से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें 4.2 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से और 2.6 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए।
इसके अलावा, 29.35 करोड़ लोगों की मुख कैंसर की जांच की गई, जिसमें 1.18 करोड़ मामलों में कैंसर के लक्षण मिले। टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि अब नई मशीनों की मदद से एक साथ 32 नमूनों की जांच संभव है, जिससे टीबी स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है।
राज्यसभा सांसद मीसा भारती द्वारा पटना एम्स में डायरेक्टर पद खाली होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा, "किसी कारणवश पटना एम्स के डायरेक्टर को हटाया गया था। बहुत जल्द नए डायरेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।" भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में आयुष्मान कार्ड को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने कहा, "कुछ अस्पताल मरीजों को यह कहकर इलाज से इनकार कर देते हैं कि बेड उपलब्ध नहीं है या फिर दस्तावेज पूरे नहीं हैं, लेकिन पैसे लेकर वे इलाज करने को तैयार हो जाते हैं।"
इसके जवाब में नड्डा ने कहा कि 63 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर किसी के पास कोई ठोस शिकायत है, तो उसे सरकार के संज्ञान में लाया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Read This Also:- जज के घर कैश मिलने पर संसद में हंगामा, सर्वदलीय बैठक में होगी अहम चर्चा
Read This Also:- जज के घर कैश मिलने पर संसद में हंगामा, सर्वदलीय बैठक में होगी अहम चर्चा





