Molitics Logo
होम Delhi Polls: सुब्रमण्यम स्वामी की एक्स पोस्ट पर विवाद, वोटिंग गोपनीयता उल्लंघन का आरोप

Delhi Polls: सुब्रमण्यम स्वामी की एक्स पोस्ट पर विवाद, वोटिंग गोपनीयता उल्लंघन का आरोप

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने सुबह 7 बजे अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया।

Delhi Polls: सुब्रमण्यम स्वामी की एक्स पोस्ट पर विवाद, वोटिंग गोपनीयता उल्लंघन का आरोप
फोटो: Delhi Assembly Election, AAP, Congress, BJP
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है, लेकिन इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में घिर गई है। स्वामी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर मतदान की जानकारी दी और यह भी बताया कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया। इस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी केबीएस सिद्धू ने आपत्ति जताई और इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन बताया।

क्या है सुब्रमण्यम स्वामी की पोस्ट?


सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने सुबह 7 बजे अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा किए गए मतदान प्रबंधन की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार होगी और भाजपा की जीत होगी।

पूर्व आईएएस अधिकारी केबीएस सिद्धू ने क्या कहा?


पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने स्वामी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए इसे मतदान नियमों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि 1961 के मतदान संचालन नियम (Conduct of Election Rules) के नियम 39 के तहत कोई भी मतदाता सार्वजनिक रूप से यह नहीं बता सकता कि उसने किसे वोट दिया।

 उन्होंने यह भी कहा कि यह पोस्ट आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि मतदान के दिन और उससे एक दिन पहले 48 घंटे का "साइलेंस पीरियड" (Silent Period) होता है। इस दौरान किसी भी माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की सख्त मनाही होती है। सिद्धू ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है।मतदान गोपनीयता के उल्लंघन और आचार संहिता के नियमों के खिलाफ पोस्ट करने पर चुनाव आयोग जांच कर सकता है और उचित कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read This Also:- Delhi Polls: ‘फ्लाइंग किस कर रहे थे…’, AAP विधायक दिनेश मोहनिया, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज