चुनाव के दिन FIR से बढ़ा सियासी पारा
5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, लेकिन इससे पहले ही संगम विहार से AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ केस दर्ज होना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। संगम विहार, जो दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, से मोहनिया लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और इस बार चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जबकि बीजेपी ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं मोहनिया
यह पहला मौका नहीं है जब दिनेश मोहनिया कानूनी पचड़े में फंसे हैं। इससे पहले 23 जून 2016 को भी उन पर महिलाओं के एक समूह के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे थे। बताया जाता है कि ये महिलाएं इलाके में पानी की समस्या को लेकर शिकायत करने गई थीं, जिस दौरान कथित रूप से विधायक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
तब उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला शब्द, इशारा या कृत्य), 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354A (यौन उत्पीड़न), 354B (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से हमला) और 354C (छिपकर देखने) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, 2020 में अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।
Read This Also:- रिपोर्ट में खुलासा: अवैध प्रवासन ने दिल्ली की आर्थिक संरचना को किया प्रभावित
Read This Also:- रिपोर्ट में खुलासा: अवैध प्रवासन ने दिल्ली की आर्थिक संरचना को किया प्रभावित





