Molitics Logo
होम Delhi New CM: शपथग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, 30,000 से अधिक कुर्सियां, 3 बड़े मंच

Delhi New CM: शपथग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, 30,000 से अधिक कुर्सियां, 3 बड़े मंच

यह शपथग्रहण समारोह राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने इस समारोह के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन |

Delhi New CM: शपथग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, 30,000 से अधिक कुर्सियां, 3 बड़े मंच
फोटो: Delhi New CM, Ramlila Maidan
दिल्ली में 20 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। यह शपथग्रहण समारोह राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने इस समारोह के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा। शपथग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में लगभग 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे इस आयोजन की महत्वता और भी बढ़ जाती है।

सूत्रों के अनुसार, रामलीला मैदान में तीन अलग-अलग मंच बनाए जाएंगे, जिन पर करीब डेढ़ सौ लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इसके अलावा, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 एंट्री गेट भी बनाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ को सहजता से नियंत्रित किया जा सके। समारोह के लिए 30,000 से अधिक कुर्सियां मैदान में पहुंचाई जा रही हैं। 

हालांकि, पंडाल की व्यवस्था इस तरह से की जा रही है कि अगर इससे अधिक लोग भी आते हैं, तो उन्हें आराम से बैठने की व्यवस्था हो सके। आयोजन स्थल पर दो बड़े मंच बनाए जाएंगे, जबकि एक मंच छोटा होगा, जहां प्रमुख अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

बीजेपी के सूत्रों के अनुसार, 19 फरवरी को पार्टी का विधायक दल एक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले नेताओं में से पार्टी अपने मुख्यमंत्री का ऐलान करेगी। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में हैं। इनमें रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा और आशीष सूद का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Read This Also:- सीएम योगी ने विपक्ष को बताया दोहरा चरित्र, कहा- अपने बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे, दूसरों के बच्चों को मौलवी बनाएंगे