बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह?
जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो उन्होंने इस पर साफ जवाब देने से बचते हुए कहा, "ये समय बताएगा, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सकता।" उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि पवन सिंह किस पार्टी से मैदान में उतरेंगे।
इसी बीच, जब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से पवन सिंह की संभावित उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "हम सबको साथ लेकर पार्टी चलाने वाले लोग हैं। जो व्यक्ति भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ेगा और पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान देगा, उस पर विचार किया जाएगा।"
पवन सिंह की तरह ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही हैं। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उन्हें मौका मिलेगा, तो वे चुनाव भी लड़ेंगी।
लोकसभा चुनाव में झेलनी पड़ी थी हार
पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सबसे चर्चित सीट काराकाट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें महागठबंधन के उम्मीदवार राजा राम कुशवाहा से करारी हार का सामना करना पड़ा था। राजा राम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1,05,858 वोटों से हराया था। राजनीति में एंट्री के साथ ही पवन सिंह की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ हुए विवाद काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में सुधार नजर आ रहा है। हाल ही में ज्योति सिंह ने महाकुंभ में पवन सिंह की तस्वीर के साथ डुबकी लगाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे पवन सिंह की तस्वीर हाथ में लिए हुए गंगा स्नान कर रही थीं। इसके बाद, उन्होंने मांग में सिंदूर भरते हुए भी अपनी तस्वीरें साझा कीं।
Read This Also:- Bihar Polls: पथ निर्माण विभाग बदले जाने पर विजय सिन्हा बोले – "हमें हटाना किसी के बस की बात नहीं"
Read This Also:- Bihar Polls: पथ निर्माण विभाग बदले जाने पर विजय सिन्हा बोले – "हमें हटाना किसी के बस की बात नहीं"





