अगवानी घाट पुल हादसे पर सख्त कदम
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अगवानी घाट पुल गिरने के मामले में कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसपी सिंगला नामक इस बड़ी कंपनी को बिहार में लंबे समय से बड़े प्रोजेक्ट मिलते रहे हैं। लेकिन हाल ही में इसके द्वारा बनाया जा रहा अगवानी घाट पुल गिर गया था, जिससे सरकार की किरकिरी हुई।
सिन्हा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए न केवल कंपनी को डिबार (ब्लैकलिस्ट) करने का आदेश दिया, बल्कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े दो इंजीनियरों पर भी गाज गिराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अगवानी घाट पुल का पुनर्निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस कंपनी को कोई नया टेंडर नहीं मिलेगा।
टेंडर रोकने पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान
डिप्टी सीएम ने बताया कि अगवानी घाट पुल से जुड़ी फाइल को लंबे समय तक दबाए रखा गया था और इसमें गंभीर गड़बड़ी हुई। जब उन्होंने इस मामले की जांच शुरू की, तो यह खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसके बाद उन्होंने यह सख्त कदम उठाया। जब विजय सिन्हा से पूछा गया कि क्या एसपी सिंगला कंपनी पर कार्रवाई करने के कारण ही पथ निर्माण विभाग उनसे छीन लिया गया, तो उन्होंने जवाब दिया – "किसी की औकात नहीं जो हमें हटा दे।" उन्होंने दो टूक कहा कि उनके आदेश को कोई बदल नहीं सकता।
Read This Also:- Bihar: "JDU MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को बताया अच्छा शासक, BJP ने जताई आपत्ति"
Read This Also:- Bihar: "JDU MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को बताया अच्छा शासक, BJP ने जताई आपत्ति"





