लवली ने क्या कहा
अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद। जब हम खोए-खोए घूम रहे थे, उस समय इन्होंने मौका दिया है। हम आज पांच वरिष्ठ लोग आए हैं, लेकिन बहुत लोग हैं जो चाहते हैं कि देश को सशक्त सरकार मिले। जो देश के विकास में पीएम के हाथ को मजबूत करना चाहते हैं। लवली ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
दूसरी बार बीजेपी में हुए शामिल
यह पहली बार नहीं है जब लवली कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने इससे पहले साल 2017 में भी टिकट वितरण में नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया था। लेकिन फरवरी 2018 में एक साल से भी कम समय में वह कांग्रेस में लौट आए थे। तब उन्होंने कहा था कि मेरे लिए भाजपा में जाना कोई खुशी का निर्णय नहीं था। तब मैंने पीड़ा में फैसला लिया था। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जो भी व्यक्ति दिल्ली को प्यार करता है, वह दिल्ली को लूटने वालों के साथ खड़ा नहीं हो सकता है।
27 अप्रैल को दिया था इस्तीफा
अरविंदर सिंह लवली ने 27 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। लवली ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस का गठबंधन उस पार्टी के है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।





