Molitics Logo
होम छठे दौर में क़रीब 61.20 फ़ीसद मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम

छठे दौर में क़रीब 61.20 फ़ीसद मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम

छठे दौर में क़रीब 61.20 फ़ीसद मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम
फोटो: छठे दौर में क़रीब 61.20 फ़ीसद मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों समेत छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों के साथ छठे चरण का मतदान पूरा हुआ। शनिवार को कुल 61.20 फ़ीसद मतदान हुआ, जिसमें पश्चिमी बंगाल में 79.47 फ़ीसद वोटिंग के साथ सबसे ज़्यादा मतदान हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश में 54.03 फ़ीसद वोटिंग के साथ सबसे कम मतदान हुआ है। जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10, पश्चिमी बंगाल और बिहार की 8-8 सीटें, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट शामिल है। चुनाव आयोग सभी लोकसभा सीटों के परिणाम 4 जून को जारी करेगा।



किस राज्य में कितने प्रतिशत वोटिंग


शनिवार को हुए मतदान में वोटिंग फ़ीसद उम्मीद के अनुसार नहीं दिखा। हरियाणा में 60.4 फ़ीसद, जम्मू-कश्मीर में 54.3 फ़ीसद, झारखंड में 63.76 फ़ीसद, दिल्ली में 63.76 फ़ीसद, ओडिशा में 69.56 फ़ीसद और बिहार में 55.24 फ़ीसद मतदान हुआ। आयोग की तरफ़ से जारी ये आंकड़े अनुमानित हैं जिन्हे आगे बदला जायेगा। 


छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर और मनोज तिवारी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुडा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं।


आज की प्रमुख़ घटनाएं


बंगाल की झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडु पर हमला हुआ, जिसमें प्रणत घायल हो गये हैं।ख़बरों के अनुसार क़रीब 200 उपद्रवियों ने उन पर पथराव और हमला किया। जिनकी पहचान अभी तक हो नहीं पायी है।


आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के गिरते स्तर पर तीख़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, 'मैं पहले प्रधानमंत्री से असहमत होता था, अब मुझे प्रधानमंत्री की चिंता हो रही है। वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जुबान कैसी है।प्रधानमंत्री के लिए कौन सी फिल्में देखकर ये डायलॉग लिखे जा रहे हैं, अगर कोई ये कहने लगे कि मैं दैव्य रास्ते से आया हूं, मेरा जन्म बायोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है, अगर हम और आप ये बात कहें तो लोग कहेंगे कि इसे डॉक्टर के पास ले चलो।”


 

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। 400 सीटों को तो जितना बहुत दूर की बात है।


प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अपने वोट बैंक के लिए भले ही ‘मुजरा’ करे, लेकिन पीएम मोदी उन्हें अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को छीनने नहीं देंगे। इसपर कांग्रेस नेता और मीडिया संचार प्रभारी पवन खेरा ने पीएम मोदी पर तीख़ा हमला बोला है। 



 उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री के मुँह से ‘मुजरा’ शब्द सुना। मोदी जी, ये क्या हाल बना रखा है, कुछ लेते क्यों नहीं? अमित शाह व जेपी नड्डा जी को तुरंत प्रधानमंत्री जी का इलाज़ करवाना चाहिए। शायद धूप में प्रचार करने से दिमाग़ पर कुछ ज़्यादा ही असर हो गया है।”

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि पुलिस प्रशासन ने आम जनता को मतदान करने से रोका है। लोगों पर लाठी का इस्तेमाल किया गया, लोगों को गाली और धमकी भी दी। पुलिस ने  मतदाताओं को जबरन बूथ तक जाने से रोका, ताकि लोग मतदान न कर पाये। समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार की पुलिस ने सत्ता और लोकल भाजपाईयों के इशारों पर भाजपा का एजेंट बनकर काम किया।

 

 समाजवादी प्रमुख खिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि समाजवादी पार्टी से अंबेडकर नगर के प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पुलिस ने छापा मारा लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला है। लालजी वर्मा की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गयी है।