Molitics Logo
होम हरियाणा और पंजाब के किसान कर रहे भाजपा का बहिष्कार, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में फँसे

हरियाणा और पंजाब के किसान कर रहे भाजपा का बहिष्कार, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में फँसे

हरियाणा और पंजाब के किसान कर रहे भाजपा का बहिष्कार, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में फँसे
फोटो: हरियाणा और पंजाब के किसान कर रहे भाजपा का बहिष्कार, नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में फँसे
हरियाणा और पंजाब के कई गाँवों में किसान भाजपा का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं को गाँव में प्रवेश ही नहीं करने दिया जा रहा है। कई गाँवों में भाजपा के नेताओं को काले झंडे भी दिखाये जा रहे हैं। किसान लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओं जैसे नारे लगा रहे हैं।वहीँ हरियाणा के कुरक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ रहे नवीन जिंदल को कड़ी टक्कर मिल रही है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।



किसानों का वोट पाना भाजपा के लिए चुनौती

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार भाजपा के लिए सभी सीटों को जीतना आसान नहीं होगा। जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों और लोगों के साथ व्यवहार किया था, उसे किसान भूले नहीं हैं। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इस बार नवीन जिंदल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2014 में नवीन जिंदल ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।जिंदल मज़बूत माने जात रहे हैं लेकिन जिस तरह से भाजपा का बहिष्कार हो रहा है, उससे विपक्ष अपनी कुरुक्षेत्र सीट पर जीत को लेकर काफ़ी आश्वस्त नज़र आ रहा है। 


कुरुक्षेत्र सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता लड़ रहे हैं। यहाँ इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (आईएनएलडी) उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला भी मैदान में हैं। आईएनएलडी पार्टी को किसानों की पार्टी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की तरफ़ से पाला राम सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र में 8 फ़ीसद सैनी समुदाय हैं, जिनके वोटों का ध्रुवीकरण तय माना जा रहा है।




जिंदल पर विपक्ष ने साधा निशाना


नवीन जिंदल पर भाजपा ने कोयला आवंटन के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। फिर भी भाजपा ने जिंदल को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा, “भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि उन्होंने नवीन जिंदल के लिए कौन-सी वाशिंग मशीन का इस्तेमाल किया है। जिंदल के चुनाव लड़ने पर भाजपा का कहना है कि पार्टी ने जिंदल को सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के तौर पर चुना है। विपक्ष का कहना है कि  भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घण्टों के बाद जिंदल को उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता है जबकि पहले बीजेपी उन पर भ्रष्टाचार के तरह-तरह के आरोप लगाती थी।