जब मीडिया ने पार्टी की एकजुटता को लेकर सवाल किया तो वडिंग ने जवाब दिया, “ये तमाम बातें आंतरिक हैं। मीडिया के जरिए इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। हम पार्टी मंच पर बैठकर इस पर बात करेंगे। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा।” एएनआई से बातचीत में वडिंग ने कहा, “हमें आत्ममंथन करने की ज़रूरत है। हम बैठकर समीक्षा करेंगे। 2027 में हम बताएंगे कि सेमीफाइनल क्या था और फाइनल क्या है।”
उन्होंने इशारों में कहा कि चुनाव में AAP ने किन तरीकों से जीत हासिल की, यह वही लोग जानते हैं, कांग्रेस को इसे कहने की ज़रूरत नहीं।
भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए वडिंग ने कहा, “जब मैंने सांसद का चुनाव लड़ा था, तब भाजपा को 45,000 वोट मिले थे। बिट्टू उस समय साढ़े 14 हजार वोटों से आगे थे। लेकिन इस बार बीजेपी की वोट संख्या में भारी गिरावट आई है। यह साफ संकेत है कि पंजाब की जनता बीजेपी को स्वीकार नहीं कर रही।”
क्या रहे उपचुनाव के नतीजे?
- AAP के संजीव अरोड़ा ने 35,179 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनका वोट शेयर 39.02% रहा।
- कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 24,542 वोट और 27.22% वोट शेयर मिला।
- बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट (22.54% वोट शेयर) मिले।
- अकाली दल के एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को 8,203 वोट और 9.1% वोट शेयर मिला।





