Molitics Logo
होम चुनाव गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
चुनाव

गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गया में 13,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ऊर्जा, पर्यटन |

गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
फोटो: गया में पीएम मोदी ने किया 13,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
गया, 22 अगस्त 2025। पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गया में 13,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं। मोदी ने इसी मंच से ‘डेमोग्राफी मिशन’ की शुरुआत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह मिशन जनसंख्या आधारित योजनाओं को अधिक वैज्ञानिक तरीके से लागू करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखकर विकास की नई दिशा की बात कही।

गया रैली में पीएम मोदी का हमला

सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरजेडी राज को ‘लालटेन युग’ बताते हुए भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आरोप लगाया। साथ ही ‘लाल आतंक’, घुसपैठ और भ्रष्टाचार को बिहार चुनाव के अहम मुद्दे बताते हुए कहा कि इनसे राज्य को मुक्त करना एनडीए की प्राथमिकता है।

चुनाव से पहले एनडीए की बड़ी रणनीति

गया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रैली के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। करीब 38 एकड़ में फैले स्थल पर छह विशाल वाटरप्रूफ पंडाल और एक लाख से अधिक कुर्सियाँ लगाई गई थीं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए गए। प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।