Molitics Logo
होम चुनाव "आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बेटे पर FIR, दिल्ली चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल"
चुनाव

"आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बेटे पर FIR, दिल्ली चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल"

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी AAP की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आतिशी पर सरकारी |

"आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बेटे पर FIR, दिल्ली चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल"
फोटो: Delhi Assembly Election, AAP, Congress, BJP, Kejriwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आतिशी पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है, और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। यह मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आतिशी के एक समर्थक सागर मेहता को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आतिशी ने कहा कि उन्होंने खुद ही पुलिस को मौके पर बुलाया था, लेकिन बावजूद इसके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

आतिशी ने आरोप लगाया था कि रमेश बिधूड़ी के बेटे, मनीष बिधूड़ी, ने 'साइलेंस पीरियड' के दौरान विधानसभा सीट में हस्तक्षेप किया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी गई कि मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पोस्ट में बताया गया, "इस मामले में एमसीसी (Model Code of Conduct) के उल्लंघन के लिए मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ पीएस गोविंदपुरी में धारा 126 आरपी अधिनियम के तहत कानूनी मामला दर्ज किया गया है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि "रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के तीन और सदस्य, जो तुगलकाबाद गांव में रहते हैं, वे रात 9 बजे कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में घूमते पाए गए।" इस आरोप पर डीसीपी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने जवाब दिया, "उपरोक्त स्थिति के संबंध में एसी-51 के एक्सई-मजिस्ट्रेट प्रभारी एफएसटी की उपस्थिति में वाहन की जांच की गई, लेकिन कोई उल्लंघन नहीं पाया गया। उचित सत्यापन किया गया।"

आतिशी पर केस दर्ज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "खुलेआम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस दर्ज किया। तो अब यह दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का आधिकारिक रुख है।"

Read This Also:- Delhi Polls: "शिकायत करने वालों पर मुकदमा, दोषियों को मिली छूट?" – आतिशी का चुनाव आयोग पर हमला