Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: ‘किरायेदारों को भी देंगे मुफ्त बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का नया और बड़ा वादा
चुनाव

Delhi Polls: ‘किरायेदारों को भी देंगे मुफ्त बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का नया और बड़ा वादा

दिल्ली के किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ विशेषकर दिल्ली के पूर्वांचली समाज को मिलेगा।

Delhi Polls: ‘किरायेदारों को भी देंगे मुफ्त बिजली-पानी’, अरविंद केजरीवाल का नया और बड़ा वादा
फोटो: Arvind Kejriwal, AAP, Congress, BJP
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव के बाद जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो हम एक ऐसी योजना लाएंगे, जिससे दिल्ली के किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ विशेषकर दिल्ली के पूर्वांचली समाज को मिलेगा।

डॉक्यूमेंट्री विवाद पर क्या बोले केजरीवाल


अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' को लेकर बड़ा दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसकी स्क्रीनिंग को रुकवाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "आईटीओ पर आज एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी स्क्रीनिंग को रोक दिया। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पत्रकारों के लिए एक प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। बीजेपी इस डॉक्यूमेंट्री से डरी हुई है। आम आदमी पार्टी पर बनी इस फिल्म की स्क्रीनिंग को अवैध तरीके से रोका गया। डॉक्यूमेंट्री में यह दिखाया जाना था कि कैसे आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया।" उन्होंने आगे कहा, "प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। फिर भी बीजेपी इस डॉक्यूमेंट्री को बाहर नहीं आने देना चाहती है, क्योंकि वह हमारे खिलाफ अपने झूठे आरोपों और रणनीतियों को उजागर करती है।"
 

AAP  की अन्य योजना


केजरीवाल इससे पहले दिल्ली की जनता से कई वादे कर चुके हैं। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए पहले हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया गया है। इसके अलावा, महिलाओं को डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई है। आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का एलान किया है। इस योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, बुजुर्गों के लिए अलग से पेंशन की व्यवस्था भी करने का वादा किया गया है।

Read This Also:- Delhi Poll: अरविंद केजरीवाल ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर ‘पुलिस की रोक’ को बीजेपी की तानाशाही बताया, कड़ी निंदा की