Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: "रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं पर हमला किया, CM आतिशी की चुनाव आयोग से शिकायत
चुनाव

Delhi Polls: "रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं पर हमला किया, CM आतिशी की चुनाव आयोग से शिकायत

आतिशी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी AAP के कार्यकर्ताओं को धमकाने, मारपीट करने और उन |

Delhi Polls: "रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं पर हमला किया, CM आतिशी की चुनाव आयोग से शिकायत
फोटो: CM Atishi, Ramesh Bidhuri
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को धमकाने, मारपीट करने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है और आयोग से मांग की है कि कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनात की जाए।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी को लिखे पत्र में आतिशी ने आरोप लगाया कि बिधूड़ी के भतीजे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा, "घर बैठो, नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। यह हमारा चुनाव है।"

आतिशी ने चुनाव आयोग से मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है। फिलहाल, इन आरोपों पर रमेश बिधूड़ी या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होगी, और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, 2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं, और बीजेपी केवल 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। दोनों चुनावों में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी।

Read This Also:- Delhi Poll: कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकेश बंसल अपनी टीम समेत ‘AAP’ के हुए, लगाए गंभीर आरोप