प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से टिकट मिलने से इस हाई-प्रोफाइल सीट पर एक रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस ने इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस प्रकार, नई दिल्ली में अब केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
इसके अलावा, भाजपा ने अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और जनकपुरी से आशीष सूद को टिकट दिया गया है।
भा.ज.पा. ने अपनी उम्मीदवारों की सूची में नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं।
Read This Also:- Delhi Polls: BJP की पहली लिस्ट जारी,केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा, तो CM आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को टिकट
Read This Also:- Delhi Polls: BJP की पहली लिस्ट जारी,केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा, तो CM आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को टिकट





