आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने उनके बंगले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। CVC के अनुसार, केजरीवाल ने नियमों को दरकिनार करते हुए आठ एकड़ क्षेत्र में फैले 40 हजार स्क्वायर यार्ड के बंगले का निर्माण करवाया था। अब इस मामले की विस्तृत जांच केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा की जाएगी।
'शीशमहल' विवाद में भी घिरे केजरीवाल
इसके अलावा, केजरीवाल पहले से ही बंगले के महंगे रेनोवेशन को लेकर 'शीशमहल' विवाद में घिरे हुए हैं। करोड़ों रुपये के खर्च को लेकर उठे विवाद ने दिल्ली चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब चुनावी नतीजों के बाद CVC की इस नई कार्रवाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
बीजेपी नेता ने की थी शिकायत
गौरतलब है कि बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने पिछले साल CVC को पत्र लिखकर केजरीवाल के बंगले की जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आवास के रिनोवेशन और निर्माण कार्य में नियमों का खुला उल्लंघन हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माण के दौरान ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेश्यो की तय सीमाओं का पालन नहीं किया गया। इतना ही नहीं, भव्य बंगला बनाने के लिए कई सरकारी संपत्तियों को भी तोड़ा गया।
Read This Also:- "AAP में सब ठीक है..." केजरीवाल के पंजाब सीएम बनने की अटकलों पर भगवंत मान का जवाब
Read This Also:- "AAP में सब ठीक है..." केजरीवाल के पंजाब सीएम बनने की अटकलों पर भगवंत मान का जवाब





