Molitics Logo
होम सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

उपचुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएगा

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
फोटो: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन फिर एक बार फिर आमने-सामने है। सात राज्य की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। उपचुनाव में  पहली बार चुनाव लड़ रहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकु समेत कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आयेंगे।



बिहार में एक और बंगाल में तीन सीटों पर मतदान

जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रुपौली, पंजाब की जालंधर पश्चिम, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मैंगलोर, पश्चिम बंगाल कि राणाघाट दक्षिण, रायगंज, मानिकतला, बागदाह, तमिलनाडु की विक्रवांडी और मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा शामिल हैं। बिहार की रुपौली सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से जेडीयू की ओर से बीमा भारती विधायक थीं। लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया और आरजेडी में शामिल हो गयीं। आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरा लेकिन उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी ने उन्हें फिर से रुपौली से उम्मीदवार बनाया है जिनका मुकाबला जेडीयू के कालंधर मंडल से है। पप्पू यादव ने भी बीमा भारती का समर्थन किया है।

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार चुनावी मैदान में कदम रख रही हैं। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मैंगलोर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थे जिसके बाद बद्रीनाथ की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी का मुकाबला कांग्रेस के लखपत सिंह भुटोला से है।

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी की नजर है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक कमलेश शाह इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थे। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने यह सीट रिक्त घोषित कर दी थी। ये सीट छिंदवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। जिसे कांग्रेस गढ़ माना जाता था लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विवेक बंटी शाहू ने कांग्रेस के उम्मीदवार नकुल नाथ को हरा दिया। 

 पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। शीतल अंगुराल अब बीजेपी की ओर से यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के चुनाव प्रचार के लिए जालंधर में एक मकान किराये पर लिया है।