Molitics Logo
होम ‘ये पिछली सरकार की देन है…’ दिल्ली में जलभराव पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

‘ये पिछली सरकार की देन है…’ दिल्ली में जलभराव पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने आगे कहा मैं खुद उन रास्तों से होकर आई हूं जहां आज दिल्लीवासी जाम में फंसे हुए थे। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है और हम समय |

‘ये पिछली सरकार की देन है…’ दिल्ली में जलभराव पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
फोटो: ‘ये पिछली सरकार की देन है…’ दिल्ली में जलभराव पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। राजधानी के कई हिस्सों में भारी जलभराव से सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। जब मीडिया ने इस स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया, तो उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “ये बीमारी हमें पिछली सरकार से विरासत में मिली है। इसका इलाज होने में थोड़ा समय लगेगा। सरकार पूरी तरह से सक्रिय है, अधिकारी सड़कों पर हैं और समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।” 


 

सीएम गुप्ता ने आगे कहा, “मैं खुद उन रास्तों से होकर आई हूं जहां आज दिल्लीवासी जाम में फंसे हुए थे। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है और हम समय के साथ हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने मजनूं का टीला समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लिखा, “सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।


दिल्ली सरकार में मंत्री और नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा भी सुबह-सुबह हालात का जायजा लेने सड़कों पर उतरे। उन्होंने X पर बताया, “आज सुबह 5:30 बजे से ही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरने की खबर मिली। मैंने मिंटो ब्रिज पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सभी पंप चालू थे और ऑपरेटर मुस्तैद था। एक पाइप फटा हुआ मिला, जिसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।”