Molitics Logo
होम कोरोना काल में पास न आने वाले मोदी अब बिहार घूम रहे हैं, विशेष राज्य की माँग भूले नीतीश- कन्हैया कुमार

कोरोना काल में पास न आने वाले मोदी अब बिहार घूम रहे हैं, विशेष राज्य की माँग भूले नीतीश- कन्हैया कुमार

कोरोना काल में पास न आने वाले मोदी अब बिहार घूम रहे हैं, विशेष राज्य की माँग भूले नीतीश- कन्हैया कुमार
फोटो: कोरोना काल में पास न आने वाले मोदी अब बिहार घूम रहे हैं, विशेष राज्य की माँग भूले नीतीश- कन्हैया कुमार
उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। कन्हैया कुमार सोमवार को वोट डालने के लिए बिहार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल चल रहा था तब प्रधानमंत्री को बिहार आने का समय नहीं मिला लेकिन चुनाव के समय उन्हें यहां आने का समय मिल गया। कन्हैया कुमार ने बिहार स्थित अपने गांव मकसदपुर में वोट डाला। उन्होंने नीतीश कुमार पर विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग भूलने का आरोप भी लगाया।


मोदी और नीतीश पर किया हमला 


कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब कोरोना काल था तो मोदी बिहार नहीं आए, लेकिन चुनाव के समय पूरे बिहार में घूम रहे हैं। अभी घूमेंगे तब ही न प्रधानमंत्री बनेंगे।  बिहार की धरती कब से इस बात की मांग कर रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। यह बात नीतीश कुमार ने कहना शुरू किया था। नीतीश तो अब मोदी जी के साथ गठबंधन की सरकार में हैं, रोड शो में साथ ही घूम रहे थे, तो उस समय नीतीश जी ने क्यों नहीं मोदी जी से मांग लिया बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा।



इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनेगी


कन्हैया कुमार ने  कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बेगूसराय की जनता इस बार बदलाव करेगी। न सिर्फ बेगूसराय बल्कि पुरे बिहार में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही हैं। तीन चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार नारा बोलना भी बंद कर दिया है। उन्हें हीं लगता कि इस बार एनडीए की सरकार बनेगी।



उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं कन्हैया कुमार 

 
कन्हैया कुमार 2019 का लोकसभा चुनाव बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन बीजेपी के गिरिराज सिंह से हार गए थे।  कन्हैया कुमार इस बार कांग्रेस की तरफ से उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। कन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से है। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से लगातार दो बार से सांसद हैं। इसलिए कन्हैया कुमार को जीतने के लिए पूरा दमखम दिखाना होगा।