Molitics Logo
होम दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के झटके, PM मोदी ने की शांति बनाए रखने की अपील

दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के झटके, PM मोदी ने की शांति बनाए रखने की अपील

दिल्ली-NCR में आज सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, जबकि इसका केंद्र भूमि से 5 किलोमीटर नीचे था।

दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के झटके, PM मोदी ने की शांति बनाए रखने की अपील
फोटो: Delhi-NCR, earthquake,
दिल्ली-NCR में आज सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, जबकि इसका केंद्र भूमि से 5 किलोमीटर नीचे था। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में लगभग 10 सेकंड तक भूकंप के कंपन महसूस किए गए।

सरकार सतर्क, पीएम मोदी ने की अपील


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप को लेकर लोगों से शांत रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की टीम स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। कंप के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "यह भूकंप बेहद डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।" 

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "दिल्ली में अभी एक जोरदार भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों।" आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लोगों की सुरक्षा की कामना की। 

प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अभी तक किसी संपत्ति के नुकसान या जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन विशेषज्ञों ने अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Read This Also:- Delhi: "बीजेपी अपने विधायक पर विश्वास नहीं कर पा रही, सीएम का चेहरा कब होगा साफ?" आतिशी ने PM मोदी को घेरा