यह घटना मंगलवार रात मुंबई के आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की है, जहां विधायक संजय गायकवाड़ ने खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी जताई और कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। वायरल वीडियो में गायकवाड़ कर्मचारी के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए बिल न चुकाने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
संजय गायकवाड़ पर फडणवीस और योगेश कदम के बयान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस को जांच के लिए औपचारिक शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है, तो पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों का ऐसा व्यवहार सत्ता के दुरुपयोग का गलत संदेश देता है।
वहीं, गृह राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक योगेश कदम ने पहले बयान दिया था कि गायकवाड़ के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। हालांकि अब पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के बाद महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कैंटीन चलाने वाले कैटरर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। एफडीए की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना परोसा गया था और वे इस मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में उठाएंगे।
Read This Also:- ‘संविधान खतरे में’, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- BJP छीनना चाहती है दलितों-आदिवासियों के अधिकार
Read This Also:- ‘संविधान खतरे में’, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- BJP छीनना चाहती है दलितों-आदिवासियों के अधिकार





