आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने PAC बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक बदलाव के तहत चार राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जबकि दो राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा, कुछ राज्यों में सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके। दुर्गेश पाठक गुजरात के सह प्रभारी, सतेंद्र जैन को पंजाब सह प्रभारी और दीपक सिंगला, आभाष चंदेला और अंकुश नारंग को गोवा के सह प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा था। ग्रेटर कैलाश सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें 3,139 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। चुनाव के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम नतीजों में शिखा राय ने बढ़त बना ली। शिखा राय को कुल 49,370 वोट मिले, जबकि सौरभ भारद्वाज 46,231 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं, बाबरपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल राय ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनिल वशिष्ठ को बड़े अंतर से हराया। दूसरी ओर, जंगपुरा सीट से AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को चुनावी हार का सामना करना पड़ा।
AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राघव चड्ढा, राखी बिडलान, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता शामिल हैं |
Read This Also:- Punjab Budget: खेलों को प्रोत्साहन, नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पहली बार होगी 'ड्रग जनगणना'
Read This Also:- Punjab Budget: खेलों को प्रोत्साहन, नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पहली बार होगी 'ड्रग जनगणना'





