Molitics Logo
होम Sambhal Violence: प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, अजय राय को नोटिस जारी

Sambhal Violence: प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, अजय राय को नोटिस जारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जारी नोटिस में कहा गया है कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए वह जनहित में सहयोग करें।

Sambhal Violence: प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, अजय राय को नोटिस जारी
फोटो: Sambhal Violence: प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, अजय राय को नोटिस जारी
यूपी के संभल में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने लखनऊ में ही रोक दिया। लखनऊ पुलिस ने हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने का नोटिस जारी किया है। संभल में पहले से ही BNS की धारा 163 (पूर्व धारा 144) लागू है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जारी नोटिस में कहा गया है कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए वह जनहित में सहयोग करें। 

अजय राय के संभल दौरे को लेकर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में देर रात तक वरिष्ठ नेताओं की बैठक चलती रही। विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से संभल जाने वाले मार्ग को पहले ही सील कर दिया है। प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हाल ही में सपा के कई नेताओं को भी वहां जाने से रोका गया था, जिनमें सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे। 

 सपा के निर्णय से BJP को आपत्ति

समाजवादी पार्टी ने संभल हिंसा में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को यह घोषणा की। सपा के इस निर्णय पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। 

 शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने कार्यवाही आरंभ कर दी है।   तीन सदस्यीय आयोग के दो सदस्य रविवार को संभल पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। आयोग ने जामा मस्जिद का दौरा किया और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की। अब तक इस मामले में 400 लोगों की पहचान की जा चुकी है। आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा और सदस्य पूर्व पुलिस महानिदेशक एके जैन ने संभल का दौरा किया, जबकि एक अन्य सदस्य सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन टीम के साथ नहीं आ सके।