इन अटकलों को और बल तब मिला जब हाल ही में वसुंधरा राजे चारभुजा नाथ जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे जब भी कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठाती हैं, उससे पहले चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेना उनकी परंपरा रही है। चाहे वह परिवर्तन यात्रा हो या सुराज संकल्प यात्रा, दोनों का शुभारंभ यहीं से हुआ था, और इसके बाद वे मुख्यमंत्री बनी थीं।
चारभुजा नाथ मंदिर में राजे के बयान से चर्चाएं तेज़
चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन के दौरान वसुंधरा राजे ने कहा,
"मैं जब भी कोई अच्छा काम करने जाती हूँ, इसकी शुरुआत यहीं से करती हूँ। 20 साल पहले भी यही किया था और आज फिर यहां आई हूँ। जब भी हमने चारभुजा नाथ जी से कुछ मांगा, उन्होंने हमें दिया।"
उनके इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वसुंधरा राजे ने मंदिर में जयकारे भी लगाए और पुजारियों को अपने परिवार का सदस्य बताया।
बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
गौरतलब है कि बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हालांकि, उन्हें तब तक के लिए पद पर बनाए रखा गया है जब तक पार्टी नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती। इस बीच, नड्डा को केंद्र सरकार में मंत्री पद की भी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, और वसुंधरा राजे इस दौड़ में एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
Read This Also:- 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा दिल्ली विधानसभा सत्र, BJP और AAP के बीच हंगामे के पूरे आसार
Read This Also:- 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा दिल्ली विधानसभा सत्र, BJP और AAP के बीच हंगामे के पूरे आसार





