Molitics Logo
होम देवेगौड़ा की प्रज्वल को चेतावनी, सिद्धारमैया ने बताया नाटक

देवेगौड़ा की प्रज्वल को चेतावनी, सिद्धारमैया ने बताया नाटक

देवेगौड़ा की प्रज्वल को चेतावनी, सिद्धारमैया ने बताया नाटक
फोटो: देवेगौड़ा की प्रज्वल को चेतावनी, सिद्धारमैया ने बताया नाटक
पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) संस्थापक एचडी देवेगौड़ा ने अपने पौते और यौन शोषण मामले में आरोपित प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी देते हुए गिरफ़्तारी देने के लिए कहा है। एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि अगर प्रज्वल गिरफ़्तारी नहीं देते हैं तो उन्हें  उनके क्रोध का सामना करना पडेगा। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने देवेगौड़ा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही प्रज्वल को देश से भगाने में मदद की है। मामला बढ़ता देख, अब देवेगौड़ा दिखावा कर रहे हैं। देवेगौड़ा ने प्रज्वल को लिखे ख़त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।



ख़त में देवगौड़ा ने क्या कहा

देवेगौड़ा ने ख़त में लिखा, “मैंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी जारी की है कि वह जहाँ भी है वहां से तुरंत लौट आये, और ख़ुद को क़ानूनी प्रक्रिया के हवाले कर दे। वह मेरे धैर्य की परीक्षा न ले।” देवेगौड़ा ने कहा कि वे केवल इस समय प्रज्वल को चेतावनी ही दे सकते हैं। अगर प्रज्वल ने इस चेतावनी को नज़रअंदाज़ किया तो उन्हें मेरे और परिवार के क्रोध का सामना करना पडेगा। क़ानून प्रज्वल के ख़िलाफ़ आरोपों पर काम करेगा। लेकिन उन्होंने परिवार को नज़रअंदाज़ किया तो बाद में प्रज्वल अलग- थलग पड़ जायेंगे।

 

देवेगौड़ा ने लिखा कि लोगों ने उनके और उनके परिवार के ख़िलाफ़ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है।मैं लोगों को रोक कर बहस नहीं करना चाहता। लेकिन लोगों को पूरी सच्चाई सामने आने का इंतज़ार करना चाहिये। मैं लोगों को यह भी नहीं समझा सकता हूं कि मैं प्रज्वल की गतिविधियां से अनजान था। मैं प्रज्वल के बचाव पक्ष में नहीं खड़ा हूं। लेकिन मैं यह बातें लोगों को नहीं समझा सकता हूँ।



सिद्धारमैया ने क्या कहा


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने देवगौड़ा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही अपने पोते प्रज्वल को देश से भगाया है। सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री को कई पत्र भी लिखे हैं जिसमें प्रज्वल के ‘डिप्लोमेटिक पासपोर्ट’ को रद्द करने की माँग की गयी है। लेकिन प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय की तरफ़ से कोई ज़वाब नहीं आया है। उन्होंने कहा, “प्रज्वल ने देश से भागने और आपराधिक कार्यवाहियों से बचने के लिए राजनयिक विशेषाधिकार का दुरुपयोग किया है।



क्यों फ़रार है प्रज्वल


हासन (कर्नाटक) लोकसभा सीट से भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओ के यौन शोषण करने का आरोप है। फिलहाल, आरोप लगने के बाद प्रज्वल 27 अप्रैल से देश से बाहर है। ख़बरों के अनुसार इस वक़्त प्रज्वल राजनयिक पासपोर्ट पर जर्मनी में मौजूद हैं। कांग्रेस सहित अन्य नेताओं का आरोप है कि प्रज्वल गिरफ़्तारी से बचने के लिए वापस भारत नहीं आना चाहते है।