Molitics Logo
होम म्यांमार में आया 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए झटके

म्यांमार में आया 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए झटके

म्यांमार में एक शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो इतना तेज था कि इसका असर भारत के कई राज्यों में भी देखा गया। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के बड़े |

म्यांमार में आया 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए झटके
फोटो: म्यांमार में आया 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए झटके
म्यांमार में एक शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो इतना तेज था कि इसका असर भारत के कई राज्यों में भी देखा गया। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में महसूस किए गए हैं। विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में भूकंप के तीव्र झटके आए हैं, जिससे वहां के लोग काफी घबराए हुए थे। भूकंप के असर से कई इलाकों में हलचल मची, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

म्यांमार, भारत और बैंकॉक में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। म्यांमार में भूकंप पहली बार 11:52 बजे आया, उसके बाद महज 10 मिनट बाद 12:02 बजे फिर से झटके महसूस किए गए। इस तरह दो बार लगातार झटके आए, जिससे लोग घबराए हुए थे। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था। बैंकॉक प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप इतना तेज था कि स्विमिंग पूल का पानी बाहर छलकने लगा और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र म्यांमार के मनडाले शहर के पास था, जहां भूकंप के बाद कई जगहों पर हलचल देखी गई। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं आई है।

Read This Also:- अब जिलास्तर पर तय होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार? टिकट वितरण में बड़ा बदलाव संभव