Molitics Logo
होम PM मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड से की मुलाकात, भारत-अमेरिका सहयोग पर हुई चर्चा

PM मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड से की मुलाकात, भारत-अमेरिका सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, आतंकवाद निरोध और उभरते खतरों |

PM मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड से की मुलाकात, भारत-अमेरिका सहयोग पर हुई चर्चा
फोटो: US intelligence, Tulsi Gabbard
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, आतंकवाद निरोध और उभरते खतरों से निपटने में खुफिया साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू-अमेरिकी सुश्री गब्बार्ड को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। 

गब्बार्ड की नियुक्ति बुधवार (12 फरवरी, 2025) को अमेरिकी सीनेट द्वारा अनुमोदित की गई थी। इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बातचीत का मुख्य फोकस आतंकवाद निरोध, साइबर सुरक्षा और वैश्विक खतरों से निपटने में द्विपक्षीय खुफिया सहयोग को और मजबूत करना था।

मोदी की अमेरिका यात्रा और आगामी चर्चा


प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को फ्रांस की यात्रा समाप्त कर अमेरिकी राजधानी पहुंचे। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस पर मोदी ने एक्स पर लिखा, "हमारे देश अपने लोगों के लाभ के लिए और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।" 

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, तुलसी गब्बार्ड ने सीनेट से अपनी नियुक्ति की पुष्टि मिलने के कुछ ही घंटों बाद ओवल ऑफिस में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ ग्रहण की। यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, विशेष रूप से सुरक्षा और खुफिया सहयोग के क्षेत्र में।

Read This Also:- PM Modi in USA: ट्रेड, डिफेंस और आतंकवाद पर ट्रंप के बड़े एलान, PM मोदी को बताया ‘टफ नेगोशिएटर’