गूगल सीईओ ने भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना की
पेरिस एआई समिट के बाद सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा—
"भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं हैं, और यह तकनीक देश में अभूतपूर्व अवसर लेकर आई है। गूगल, भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।" सुंदर पिचाई ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की और लिखा—
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने एआई के भविष्य और भारत के लिए इससे मिलने वाले अवसरों पर व्यापक चर्चा की।"
भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में पीएम मोदी का संबोधन
इससे पहले भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि यह मंच विभिन्न देशों को आपसी आर्थिक सहयोग मजबूत करने और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Paris AI Action Summit 2025 ने वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास और नीति-निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जहां भारत ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
Read This Also:- मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल, पीएम मोदी के विमान को उड़ाने की साजिश?
Read This Also:- मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल, पीएम मोदी के विमान को उड़ाने की साजिश?





