बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि आगामी दो वर्षों में जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां एनडीए मजबूती से विपक्ष का सामना करेगा और जीत सुनिश्चित करेगा।
इस बैठक में एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी से कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली की तरह ही हर चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय और रणनीतिक योजनाओं को और सशक्त बनाया जाएगा।
आने वाले वर्षों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें 2025 के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव होंगे। वहीं, 2027 में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी। इन सभी चुनावों को लेकर एनडीए पूरी तरह तैयार है और गठबंधन ने विपक्ष को कड़ी चुनौती देने का इरादा जाहिर किया है।
Read This Also:- SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का संबोधन, स्वामी विवेकानंद का जिक्र क्यों किया?
Read This Also:- SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का संबोधन, स्वामी विवेकानंद का जिक्र क्यों किया?





