Molitics Logo
होम मायावती का बड़ा बयान – अखिलेश यादव को 30 साल पुराना सच याद रखना चाहिए

मायावती का बड़ा बयान – अखिलेश यादव को 30 साल पुराना सच याद रखना चाहिए

समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय |

मायावती का बड़ा बयान – अखिलेश यादव को 30 साल पुराना सच याद रखना चाहिए
फोटो: मायावती का बड़ा बयान – अखिलेश यादव को 30 साल पुराना सच याद रखना चाहिए
उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए सपा को उसके पुराने इतिहास की याद दिलाई और अखिलेश यादव से पश्चाताप करने की मांग की।

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश पर साधा निशाना


मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आगरा में हुई घटना के साथ-साथ सपा मुखिया को 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में उनकी पार्टी द्वारा मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले को भी जरूर याद कर लेना चाहिए। साथ ही, इसका पश्चाताप भी करना चाहिए।" उन्होंने सपा पर दलितों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि आगरा की घटना को बहाना बनाकर सपा को अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने आगरा की घटना की तुलना 1995 के गेस्ट हाउस कांड से करते हुए कहा कि सपा की सरकार में दलितों पर जो अत्याचार हुए, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

'सपा अपनी घिनौनी राजनीति बंद करे' - मायावती


इससे पहले गुरुवार को भी मायावती ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए अपने दलित नेताओं को आगे करके "घिनौनी राजनीति" कर रही है और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दलित समुदाय को सचेत रहने की सलाह दी और आगरा की घटना को अति-चिंताजनक बताया। मायावती ने आगे कहा, "सपा को अपने स्वार्थ में किसी भी समुदाय का अपमान नहीं करना चाहिए। अब इनको किसी समुदाय में दुर्गंध नजर आती है और किसी में सुगंध। इस तरह की बयानबाजी समाज में अमन-चैन और सौहार्द को बिगाड़ने का काम करती है, जो बिल्कुल ठीक नहीं है।"

गौरतलब है कि आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले के बाद सियासत तेज हो गई है। सपा इसे सरकार की नाकामी बता रही है, जबकि बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के पुराने रिकॉर्ड से जोड़ते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

Read This Also:- ‘इमरजेंसी’ का नाम लेकर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश, ईदगाह जाते समय बैरिकेडिंग पर जताई नाराजगी