एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विशाल जनादेश के द्वारा मेरी सरकार और उसके संकल्प पत्र में समाहित नीतियों पर विश्वास जताया है, और इस विश्वास के साथ हमें सरकार चलाने का अवसर प्रदान किया है। मेरी सरकार इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है और इसके साथ हम महात्मा गांधी के सर्वोदय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और बाबा साहब के समता के सिद्धांतों के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। उनका कहना था कि हमारी सरकार इस प्रचंड बदलाव को नीतिगत बदलावों के रूप में देखती है और यह बदलाव उन सभी वादों का हिस्सा हैं जिन्हें हमने जनता से किया था।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली की जनता ने "विकसित दिल्ली संकल्प पत्र" में विश्वास जताया है और इसे लेकर उन्हें जनादेश दिया है।
इस विश्वास को देखते हुए उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन मिले, और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान न हो। एलजी ने कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि पिछले सरकार के गलत कार्यों को ठीक किया जाए।
साथ ही, वीके सक्सेना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान हुए आरोप-प्रत्यारोप और अस्थिरता ने दिल्ली की प्रशासनिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता को उठाना पड़ा। अब, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद के सिद्धांतों के अनुसार केंद्र और अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि दिल्ली को और बेहतर बनाया जा सके।
Read This Also:- बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बीच BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफ़ा, कहा- ‘सिद्धांत का पालन किया।’
Read This Also:- बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बीच BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफ़ा, कहा- ‘सिद्धांत का पालन किया।’





