पंजाब में AAP की स्थिति
AAP ने पंजाब में जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। कुल 117 विधानसभा सीटों में से 94 सीटें आम आदमी पार्टी के पास हैं। भगवंत मान को केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है, लेकिन पार्टी के अंदर असंतोष की सुगबुगाहट उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए एक चुनौती बन सकती है। AAP की इस बैठक से पहले कांग्रेस के एक दावे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि 30 से अधिक AAP विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदलने के लिए तैयार हैं। यह दावा ऐसे समय आया है जब पंजाब में पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।
लगातार स्थगित हो रही कैबिनेट बैठकें
पंजाब कैबिनेट की बैठक चार महीने बाद 6 फरवरी को होने वाली थी, जिसे पहले 10 फरवरी और फिर 13 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक के बार-बार टलने से भी सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक इस बैठक का स्पष्ट एजेंडा सामने नहीं आया है।
सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल इस बैठक में अपने विधायकों को यह निर्देश दे सकते हैं कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से जुड़ें और सत्ता के प्रभाव से प्रभावित न हों। इसके अलावा, भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
AAP सांसद मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि यह बैठक पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के उद्देश्य से बुलाई गई है। उन्होंने कहा, "यह एक संगठनात्मक बैठक है, जिसमें भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए सभी पार्टी इकाइयों से फीडबैक लिया जा रहा है।"
Read This Also:- आदित्य ठाकरे की केजरीवाल से मुलाकात, बोले –चुनाव अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहे
Read This Also:- आदित्य ठाकरे की केजरीवाल से मुलाकात, बोले –चुनाव अब स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं रहे





