कंगना रनौत के बयान से भड़की कांग्रेस
दरअसल, कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने आपदा प्रभावित मंडी ज़िले का दौरा किया था। दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा,
"राहत और बचाव कार्य करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। एक सांसद के तौर पर मेरा काम सिर्फ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को स्थिति से अवगत कराना है और केंद्र से मदद की मांग करना है। मेरे पास कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं है। मैं डीसी के साथ बैठक कर सकती हूं, जानकारी साझा कर सकती हूं।" कंगना के इस बयान को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेताओं में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। उनका आरोप है कि आपदा की इस घड़ी में कंगना ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।
मंडी में तबाही का मंजर
हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में हालिया आपदा ने कहर बरपाया है। प्रशासन के मुताबिक, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग लापता हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और 5 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और कठिन भूगोल के कारण अभियान में कई बाधाएं आ रही हैं।
Read This Also:- गृह मंत्री अमित शाह का बयान, अंग्रेज़ी नहीं, भारतीय भाषाएं बनेंगी गर्व का विषय
Read This Also:- गृह मंत्री अमित शाह का बयान, अंग्रेज़ी नहीं, भारतीय भाषाएं बनेंगी गर्व का विषय





