Molitics Logo
होम जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की, PoK से भारत के खिलाफ रच रहे थे साजिश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की, PoK से भारत के खिलाफ रच रहे थे साजिश

पुलिस की विशेष जांच इकाइयों (Special Investigation Units) की टीम ने किश्तवाड़ में विभिन्न स्थानों पर इन आतंकी कमांडरों की संपत्तियों पर आधिकारिक नोटिस लगाए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की, PoK से भारत के खिलाफ रच रहे थे साजिश
फोटो: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 आतंकियों की संपत्तियां कुर्क की, PoK से भारत के खिलाफ रच रहे थे साजिश
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को किश्तवाड़ जिले में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) स्थित सात आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की हैं। इन आतंकियों को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस की विशेष जांच इकाइयों (Special Investigation Units) की टीम ने किश्तवाड़ में विभिन्न स्थानों पर इन आतंकी कमांडरों की संपत्तियों पर आधिकारिक नोटिस लगाए हैं। ये सभी आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से संचालित हो रहे थे और अपने स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से क्षेत्र में कट्टरपंथ फैलाने के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जावेद ने इन सात आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क करने की पुष्टि की है।

2 दिन पहले ही हुई थी छापेमारी 

मंगलवार को जम्मू कश्मीर में एक बड़ी कार्रवाई की गई। जम्मू के चार जिलों में आतंकियों के 56 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की गई। यह अभियान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, कश्मीर टाइगर्स और टीआरएफ जैसे आतंकी संगठनों के स्थानीय सहयोगियों और संदिग्धों की पहचान करने के लिए चलाया गया। पुलिस के अनुसार राजौरी में 9, पुंछ में 12, उधमपुर में 25 और रियासी में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। इन 56 स्थानों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आतंकवादियों को रसद सहायता देने, सूचनाएं साझा करने और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की जासूसी करने का आरोप है। कठुआ, जो पहले जम्मू-कश्मीर का एक शांत क्षेत्र था, अब आतंकी गतिविधियों का नया केंद्र बनता जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि गहन जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट डोडा स्थित एनआईए की विशेष अदालत में प्रस्तुत की गई। कुल 36 फरार आतंकवादियों में से सात की संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत चिह्नित कर कुर्क किया गया। इन कुर्क की गई संपत्तियों पर जनता को सूचित करने के लिए साइनबोर्ड लगाए गए हैं। ये भी पढ़ें:- जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि 29 अन्य फरार आतंकवादियों की संपत्तियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इनकी कुर्की की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी, जिससे आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा और कस जाएगा।