जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह के व्यापार समझौते में हमेशा लेना और देना दोनों साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, “हमें एक ऐसा रास्ता निकालना होगा, जहां दोनों पक्षों की चिंताओं और अपेक्षाओं का संतुलन संभव हो।”
विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले कुछ महीनों से गहन वार्ता चल रही है और संभवतः यह किसी भी अन्य देश के साथ हुई बातचीत से कहीं अधिक विस्तृत है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस समय अमेरिका में मौजूद है और व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा कर रहा है।
इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर इस समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
Read This Also:- Bihar Polls: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, वरिष्ठ कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी पेंशन
Read This Also:- Bihar Polls: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, वरिष्ठ कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी पेंशन





