Molitics Logo
होम उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को हांगकांग लौटना पड़ा

उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को हांगकांग लौटना पड़ा

सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही थी, तभी उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को हांगकांग लौटाकर |

उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को हांगकांग लौटना पड़ा
फोटो: उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी, दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को हांगकांग लौटना पड़ा
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक बार फिर तकनीकी खराबी को लेकर चर्चा में है। सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 में उड़ान के दौरान इंजन में संभावित गड़बड़ी की आशंका के बाद विमान को वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल की थी, वही विमान मॉडल, जो हाल ही में अहमदाबाद में हुए भीषण हादसे में शामिल था। पायलट ने उड़ान के दौरान इंजन में कुछ असामान्य महसूस किया और तुरंत एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत वापसी के आदेश दिए गए। सौभाग्यवश, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर एक वाइड-बॉडी, लॉन्ग-हॉल विमान है जिसे विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह विमान दो क्लास कॉन्फ़िगरेशन में आता है—18 बिजनेस और 238 इकोनॉमी सीटों के साथ। यह मॉडल ईंधन दक्षता, हल्के वजन और लंबी दूरी की क्षमता के लिए जाना जाता है। विमान का करीब 50% ढांचा कंपोजिट मटेरियल से बना है, जो वजन को घटाकर ईंधन की खपत कम करता है। 787-8 एक बार में करीब 8,500 समुद्री मील की दूरी तय करने में सक्षम है।

महज कुछ दिन पहले, 12 जून को एयर इंडिया का एक और बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद सेकेंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया था। लंदन जाने वाली उस फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे।

टेकऑफ के तुरंत बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया, जिससे 297 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मारी गईं।