उन्होंने कहा, "वीर सावरकर पर सवाल उठाना उचित नहीं है। वह एक निडर क्रांतिकारी थे। विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। अगर प्रधानमंत्री मोदी उस स्थान का दौरा करते हैं, जहां सावरकर ने ब्रिटिश हिरासत से भागने का प्रयास किया था, तो इसमें गलत क्या है? यह भारत के लिए गर्व की बात है।"
पीएम मोदी ने वीर सावरकर को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान मार्सिले पहुंचे। उन्होंने इस शहर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए वीर सावरकर की "साहसिक भागने" की कोशिश को याद किया। पीएम मोदी ने उन फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार पर दबाव बनाया था कि सावरकर को वापस न सौंपा जाए।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मार्सिले पहुंचा। भारत की स्वतंत्रता संग्राम में इस शहर का विशेष महत्व है। यहीं पर वीर सावरकर ने ब्रिटिश हिरासत से भागने का साहसी प्रयास किया था। मैं मार्सिले के नागरिकों और उन फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों के हवाले न किया जाए। वीर सावरकर की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"
मार्सिले शहर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह वही जगह है, जहां वीर सावरकर ने ब्रिटिश कैद से बचने के लिए एक साहसी प्रयास किया था। सरकारी वेबसाइट अमृत महोत्सव.nic.in के अनुसार, 1910 में नासिक षड्यंत्र मामले में लंदन में गिरफ्तार किए गए सावरकर को जब भारत लाने के लिए एक जहाज पर रखा गया, तो उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी और गोलीबारी का सामना करते हुए तैरकर फ्रांसीसी तट तक पहुंचे। हालांकि, अंततः उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों को सौंप दिया गया।
Read This Also:- फ्रांस को मिलेगा भारतीय पिनाका रॉकेट लॉन्चर, पीएम मोदी और मैक्रों की बैठक में हुआ बड़ा समझौता
Read This Also:- फ्रांस को मिलेगा भारतीय पिनाका रॉकेट लॉन्चर, पीएम मोदी और मैक्रों की बैठक में हुआ बड़ा समझौता





