कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने पलटवार करते हुए कहा, “विजय शाह ने जो टिप्पणी की है वह न सिर्फ अभद्र है, बल्कि सेना जैसी संवेदनशील संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भी है। यह टिप्पणी महिला विरोधी और सांप्रदायिक रंग लिए हुए है। भाजपा को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।”
हफीज ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले विजय शाह ने एक पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर भी विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनसे इस्तीफा लिया गया था। उन्होंने कहा, “अब देखना है कि भाजपा के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार अधिक महत्वपूर्ण है या देश की रक्षा करने वाली अधिकारी।
विजय शाह ने कथित तौर पर कहा था, “जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े, हमने उन्हीं को जवाब देने के लिए उनकी बहन को भेजा, जिसने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया।” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखी गई है।





