Molitics Logo
होम राहुल गाँधी की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान करने वाले शिवसेना विधायक ने अब कहा- कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे!

राहुल गाँधी की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान करने वाले शिवसेना विधायक ने अब कहा- कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे!

गायकवाड़ के आलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह और यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह भी राहुल क

राहुल गाँधी की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान करने वाले शिवसेना विधायक ने अब कहा- कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे!
फोटो: राहुल गाँधी की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान करने वाले शिवसेना विधायक ने अब कहा- कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे!
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। गायकवाड़ ने कुछ दिन पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो उनकी(राहुल) की जीभ काट कर लाएगा वह उसे 11 लाख रूपए का इनाम देंगे। अब गायकवाड़ का एक कतिथ वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर कोई कांग्रसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा तो वह उसे वहीं दफना देंगे।

गायकवाड़ के आलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह और यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह भी राहुल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं।

शिवसेना विधायक, केंद्रीय मंत्री बिट्टू समेत अन्य नेताओं द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पत्र भी लिखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि  'आप अवगत होंगे कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है। इस मुद्दे पर आप का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं, क्योंकि यह लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा है।'


कांग्रेस ने दर्ज करायी शिकायत

राहुल गांधी के लिए हो रही विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की कई राज्य इकाई ने शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि राहुल गांधी जी को जिन लोगों ने धमकी दी है, उनमें से चार लोगों के खिलाफ पार्टी ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। इन चार लोगों में एक दिल्ली बीजेपी के पूर्व विधायक हैं, दूसरे शिवसेना-शिंदे से महाराष्ट्र के विधायक हैं, तीसरे केंद्र सरकार में मंत्री हैं और एक यूपी से मंत्री हैं। इन सभी के खिलाफ एफआईआर होना चाहिए। वहीं इन विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय तक मार्च निकाला।

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटियाला में पुरजोर विरोध किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य मुख्यालय, विधान भवन पर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गायकवाड़ के खिलाफ तेलंगाना कांग्रेस ने भी शिकायत दर्ज कराई। इन विवादित टिप्पणी के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के टीटी नगर पुलिस स्टेशन जाकर बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।