एनसीआर में कहां-कितना एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सबसे अधिक 436 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 383, गाजियाबाद में 389 और गुरुग्राम में 354 रहा। फरीदाबाद में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, जहां एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट को देखते हुए, केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन केंद्र (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के अंतर्गत पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।
सुबह 8 बजे दिल्ली के इलाकों का AQI
अलीपुर: 454
आनंद विहार: 467
अशोक विहार: 459
आया नगर: 355
बवाना: 467
बुराड़ी क्रॉसिंग: 449
सीआरआरआई मथुरा रोड: 431
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी: 448
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 402
द्वारका (सेक्टर 8): 429
इहबास (दिलशाद गार्डन): 320
आईटीओ: 436
जहांगीरपुरी: 468
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम: 414
लोधी रोड: 312
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम: 428
मंदिर मार्ग: 415
मुंडका: 436
एनएसआईटी द्वारका: 289
नजफगढ़: 358
नरेला: 446
नेहरू नगर: 463
उत्तरी परिसर (दिल्ली यूनिवर्सिटी): 437
ओखला (फेज 2): 435
पटपड़गंज: 447
हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल
ग्रैप के चौथे चरण के लागू होते ही राजमार्गों और फ्लाईओवर जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं सहित सभी निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लग गई है। साथ ही, गैर-आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 379 था, जो रात करीब 10 बजे 400 को पार कर गया। ग्रैप के चौथे चरण के तहत दिल्ली में केवल 10वीं और 12वीं कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी, जबकि अन्य सभी कक्षाएं 'हाइब्रिड मोड' में संचालित होंगी।





