Molitics Logo
होम प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता देवराजे गिरफ़्तार, यौन उत्पीड़न का आरोप

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता देवराजे गिरफ़्तार, यौन उत्पीड़न का आरोप

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता देवराजे गिरफ़्तार, यौन उत्पीड़न का आरोप
फोटो: प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता देवराजे गिरफ़्तार, यौन उत्पीड़न का आरोप
भाजपा नेता और वक़ील जी देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ़्तार कर लिया गया हैं। एक महिला ने देवराजे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी शिक़ायत पुलिस को भी की गयी है। इसके अलावा पुलिस का आरोप है कि प्रज्वल स्कैंडल से जुड़ी पेनड्राइव के वीडियो को लीक करने में देवराजे का हाथ है। पुलिस ने उन्हें हासन (कर्नाटक) पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया है। देवराजे ने ही प्रज्वल रेवन्ना के स्कैंडल को सार्वजनिक किया था।



देवराजे ने किया आरोपों को ख़ारिज़

पुलिस ने देवराजे पर आईपीसी की धारा 354(ए), 354 (सी), 448, 504, 506, 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 66 (ई) के तहत मामला दर्ज़ किया है। देवराजे ने उन आरोपों को खारिज़ कर किया है जिसमें उनके ऊपर पेनड्राइव की वीडियो को लीक करने का आरोप था।उन्होंने वीडियो को लीक करने का आरोप कर्नाटक की कांग्रेस पर लगाया है।

देवराजे के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि देवराजे ने संपत्ति बिकवाने के नाम पर उन्हें शारीरिक रूप से परेशान किया और धमकाया जिसमें देवराजे के साथ तीन लोग और शामिल हैं। हालाँकि देवराजे ने महिला की शिक़ायत को झूठा बताया है।

देवराजे ने पिछले साल दिसंबर में ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व को प्रज्वल के ख़िलाफ़ सावधान किया था। लेकिन भाजपा और जेडीएस में राजनीतिक गठबंधन होने के बाद प्रज्वल को टिकट दिया जाना तय था। साल 2023 में देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के ख़िलाफ़ लोकसभा का चुनाव लड़ा था।


क्या है प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल

हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल सांसद है, जिसपर 26 जुलाई को मतदान हुआ।मतदान के चार दिन बाद प्रज्वल का सेक्स स्कैंडल लोगों के सामने आया। प्रज्वल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। आरोप लगने के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गये है और अभी तक वापस नहीं आये है। उनके ख़िलाफ़ ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी किया गया है।इसके अलावा जेडीएस प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड कर चुकी है। 

पुलिस के अनुसार प्रज्वल पर धमकी, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और रेप के आरोप लगाये गये हैं। वहीँ प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना को महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है, फिलहाल वे अभी जेल में हैं।

क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस

ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिये इंटरपोल किसी अपराधी के बारे में जानकारी जुटाता है। यह उन भगोड़े अपराधियों के ख़िलाफ़ जारी किया जाता है, जिसकी भारत में पुलिसिया जाँच एजेंसियों को तलाश है। इसके माध्यम से इंटरपोल अपने सदस्य देशों से किसी अपराधी की पहचान और जानकारियाँ माँगता है।