Molitics Logo
होम लखनऊ में अखिलेश के आवास पर बैरिकेडिंग, जयंती पर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति नहीं

लखनऊ में अखिलेश के आवास पर बैरिकेडिंग, जयंती पर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति नहीं

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अखिलेश यादव के दौरे की अनुमति देने से मना कर दिया। शुक्रवार को एलडीए ने विस्तार से बताया कि जेपीएनआईसी एक निर्माण स्थल है, जहां निर्माण सामग्री बिखरी हुई है और बारिश के कारण वहां जीव-जंतु ह

लखनऊ में अखिलेश के आवास पर बैरिकेडिंग, जयंती पर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति नहीं
फोटो: लखनऊ में अखिलेश के आवास पर बैरिकेडिंग, जयंती पर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति नहीं
उत्तर प्रदेश में जय प्रकाश नारायण की जयंती को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि उनके आवास के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश ने लिखा, “भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है।”

दरअसल, गुरुवार रात अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर(जेपीएनआईसी) पहुंचे थे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारों पर सेंटर के मुख्य दरवाजे पर टिन की चादरों से ढक दिया गया है। ऐसे इसलिए किया गया ताकि प्रवेश को रोका जा सके। 11 अक्टूबर(शुक्रवार) को जयप्रकाश नारायण की जयंती है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार टीन की चादरें लगाकर कुछ छिपाना चाहती। वे हमें एक महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने से क्यों रोकना चाहते हैं? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। हर साल सपा के लोग यहां इकट्ठा होकर श्रद्धांजलि देते थे। क्या सरकार जेपीएनआईसी को बेचने की योजना बना रही है? अगर वे इसे चलाने में असमर्थ हैं, तो बेहतर है कि इसे बेच दें।” सपा प्रमुख ने कहा कि वह शुक्रवार को देखेंगे कि क्या करना है।

इस बीच शुक्रवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अखिलेश यादव के दौरे की अनुमति देने से मना कर दिया। शुक्रवार को एलडीए ने विस्तार से बताया कि जेपीएनआईसी एक निर्माण स्थल है, जहां निर्माण सामग्री बिखरी हुई है और बारिश के कारण वहां जीव-जंतु होने की संभावना है जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।


पिछले साल भी नहीं मिली थी इजाजत

यह पहली बार नहीं है कि समाजवादी पार्टी को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर माल्यार्पण की इजाज़त न मिली हो। इससे पहले पिछले साल भी सपा को माल्यार्पण की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने दीवार फांदकर माल्यार्पण किया था। सपा मुखिया ने साल 2016 में सीएम रहते हुए जेपीएनआईसी का उद्घाटन किया था। हालांकि, साल 2017 में जब सत्ता पलटी और योगी सरकार सत्ता में आई तो इमारत का काम बंद हो गया। इस केंद्र में जयप्रकाश नारायण म्यूजियम होने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं।