Molitics Logo
होम अहमदाबाद विमान हादसा: तीन महीने पहले बदला गया था इंजन, फिर क्यों गिरा विमान?

अहमदाबाद विमान हादसा: तीन महीने पहले बदला गया था इंजन, फिर क्यों गिरा विमान?

विमान संख्या AI-171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही मिनटों में यह मेघानी नगर क्षेत्र में स्थित |

अहमदाबाद विमान हादसा: तीन महीने पहले बदला गया था इंजन, फिर क्यों गिरा विमान?
फोटो: अहमदाबाद विमान हादसा: तीन महीने पहले बदला गया था इंजन, फिर क्यों गिरा विमान?
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। हादसे का शिकार हुआ यह विमान करीब 12 साल पुराना था और इसके राइट साइड इंजन की मरम्मत हाल ही में की गई थी। मार्च 2025 में इस इंजन को बदला गया था। यह विमान अहमदाबाद से कनाडा के लिए उड़ान भरते समय टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो चुकी है। केवल एक यात्री भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक इस भयावह हादसे में जिंदा बचा।

सूत्रों के अनुसार, इस विमान की पिछली विस्तृत मेंटेनेंस जांच जून 2023 में की गई थी, और अगली जांच दिसंबर 2025 में प्रस्तावित थी। अप्रैल 2025 में एयर इंडिया ने अपनी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लीट का बीमा कवर भी 750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 850 करोड़ रुपये कर दिया था।

विमान संख्या AI-171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह मेघानी नगर क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस इमारत में मौजूद लोगों सहित हादसे में कुल मृतकों की संख्या 270 से अधिक पहुंच गई है। मलबे से निकाले गए शव बुरी तरह जल चुके हैं, और मृतकों की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से की जा रही है। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है।

दुर्घटना के तुरंत बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लीट के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन विमानों की सघन तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने हादसे की जांच के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसे तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी।