Molitics Logo
होम राष्ट्रीय लोग मरते रहे, नेता मुस्कुराते रहे: बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय

लोग मरते रहे, नेता मुस्कुराते रहे: बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह सिर्फ एक भगदड़ नहीं थी यह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की आपसी खींचतान की वजह से |

लोग मरते रहे, नेता मुस्कुराते रहे: बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
फोटो: लोग मरते रहे, नेता मुस्कुराते रहे: बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ की घटना ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। हादसे में 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस हादसे को “सरकार द्वारा निर्मित त्रासदी” करार देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से इस्तीफे की मांग की है।

बीजेपी का आरोप: राजनीतिक खींचतान ने ली लोगों की जान


बीजेपी के प्रवक्ता  संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह सिर्फ एक भगदड़ नहीं थी, यह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की आपसी खींचतान की वजह से पैदा हुई एक त्रासदी है।" उन्होंने कहा कि RCB की जीत के नाम पर आयोजित परेड में सरकार ने भीड़ नियंत्रण के बुनियादी इंतज़ाम तक नहीं किए। बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। "राहुल गांधी रोज़ाना सेना और प्रधानमंत्री का मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन जब इतने लोग एक हादसे में मारे गए, तब वो कहां हैं?" पार्टी ने राहुल से मांग की कि वह इस घटना पर संज्ञान लें और कर्नाटक के शीर्ष नेतृत्व को दिल्ली तलब करें।

परेड में शामिल भीड़ को लेकर भी बीजेपी ने सवाल उठाए। "तीन लाख लोग कैसे पहुंच गए? क्या उनके लिए कोई परमिशन थी? जब पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, तो यह विक्ट्री मार्च कैसे हुआ?" पार्टी का कहना है कि जिस वक्त लोग जान गंवा रहे थे, उस समय स्टेडियम में जश्न जारी था। "यह शर्मनाक है कि मौतें हो रही थीं और सरकार सेलिब्रेशन में व्यस्त थी। आज भी दर्जनों लोग अस्पताल में हैं।"

बीजेपी ने आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस आयोजन की जानकारी नहीं थी। "जब लीग के प्रमुख को ही नहीं पता था, तो यह आयोजन कैसे हुआ? इससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक कुप्रबंधन हुआ है।" बीजेपी ने पूछा कि जब पहले एक भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, तो कर्नाटक के मंत्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।