संदीप दीक्षित की बहन पर आरोप
मुदित अग्रवाल ने दावा किया कि मतदान खत्म होते ही संदीप दीक्षित की बहन लतिका ने उनके चुनाव कार्यालय को हटवाने के लिए मकान मालिक पर दबाव बनाया। उनका आरोप है कि AAP के उम्मीदवार पूरनदीप साहनी को फायदा पहुंचाने के लिए संदीप दीक्षित ने अपनी बहन के जरिए यह कदम उठाया। मुदित ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस पूरे मामले को उजागर किया और संदीप दीक्षित की भूमिका पर सवाल उठाए।
इसके अलावा, मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर अपने पिता जेपी अग्रवाल का अपमान करने का भी आरोप लगाया। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान एक इंटरव्यू में संदीप दीक्षित ने जेपी अग्रवाल को 'सेमी-रिटायर्ड' कह दिया था, जिससे मुदित नाराज हो गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि संदीप दीक्षित पार्टी कार्यकर्ताओं से कटे रहते हैं, जबकि जेपी अग्रवाल हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहते हैं। मुदित ने यह भी कहा कि वह मतदान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे ताकि कांग्रेस को कोई नुकसान न हो।
शीला दीक्षित और जेपी अग्रवाल के पुराने मतभेद
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली कांग्रेस में अंदरूनी टकराव देखने को मिला है। करीब 12 साल पहले, जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं और जेपी अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब भी दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद जगजाहिर थे। अब संदीप दीक्षित और मुदित अग्रवाल के बीच तकरार ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को फिर से उजागर कर दिया है।
Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त का केजरीवाल पर हमला, बोले- 'AAp' में बाहरी नेताओं की भरमार
Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त का केजरीवाल पर हमला, बोले- 'AAp' में बाहरी नेताओं की भरमार





