Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: राहुल गांधी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- 'उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की, मेरी लड़ाई देश बचाने की'
चुनाव

Delhi Polls: राहुल गांधी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- 'उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की, मेरी लड़ाई देश बचाने की'

अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "आज राहुल गांधी दिल्ली आए और मुझे |

Delhi Polls: राहुल गांधी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- 'उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की, मेरी लड़ाई देश बचाने की'
फोटो: Rahul Gandhi, BJP, Kejriwal,
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक चुनावी सभा में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखे हमले किए। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने राहुल गांधी के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हुए अपनी राजनीति को अलग दिशा में पेश किया।   अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "आज राहुल गांधी दिल्ली आए और मुझे बहुत गालियां दीं, लेकिन मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी की लड़ाई कांग्रेस को बचाने की है, जबकि मेरी लड़ाई देश को बचाने की है।"

राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला


राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने केजरीवाल को न केवल दलित और आरक्षण विरोधी करार दिया, बल्कि यह भी कहा कि वे आरक्षण के खिलाफ हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल कभी भी अडानी और अंबानी जैसे बड़े व्यापारिक घरानों के खिलाफ नहीं बोलते हैं। राहुल ने चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल को जाति जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आई, तो वह जाति जनगणना जरूर कराएंगे और अगर केंद्र में उनकी सरकार बनी, तो यह प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर लागू की जाएगी।

अडानी-अंबानी पर केजरीवाल की चुप्पी


राहुल गांधी ने कहा, "देश में गरीबों की कोई भागीदारी नहीं है। मोदी जी और केजरीवाल दोनों ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन यह बढ़ती जा रही है। अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं। क्या आपने कभी केजरीवाल और मोदी को अडानी और अंबानी के खिलाफ कुछ बोलते देखा? वे एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के चुप्पी के पीछे कारपोरेट घरानों का समर्थन है और कांग्रेस अरबपतियों का देश नहीं चाहती।

आरएसएस और भाजपा पर भी आरोप


राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "आरएसएस और भाजपा के लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वे नफरत फैलाते हैं और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाते हैं।" राहुल ने यह भी कहा कि वह उन लोगों के साथ खड़े होंगे, जो जाति और धर्म के नाम पर हिंसा का शिकार होते हैं। उनका कहना था कि आजकल की राजनीति में संविधान और लोगों के अधिकारों की कोई कीमत नहीं रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना की बात करते वक्त मोदी और केजरीवाल दोनों ही चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "कांग्रेस ही वह पार्टी है जो भागीदारी की बात करती है। जब सत्ता और हिस्सेदारी देने की बात आएगी, तो केवल कांग्रेस ही इसे लागू करेगी।" राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि मोदी और केजरीवाल लंबे-लंबे भाषण देंगे, लेकिन जब बात गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की भागीदारी की होगी, तो केवल कांग्रेस ही इसे लागू करेगी।

Read This Also:- Delhi Polls: CM आतिशी पर FIR, सरकारी वाहन के दुरुपयोग पर सवाल, केजरीवाल ने BJP-कांग्रेस को घेरा