सीएम आतिशी ने सवाल उठाते हुए लिखा, "अब दिल्ली वालों के सामने दो विकल्प हैं- एक तरफ पढ़े-लिखे, काम करने वाले नेता अरविंद केजरीवाल और दूसरी तरफ गाली गलौच करने वाले रमेश बिधूड़ी।" सीएम आतिशी ने आगे कहा, "आप दिल्ली के किसी भी इलाके में जाएं, केवल यही मुद्दा होगा कि आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। अगर आप हमें वोट देंगे तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अगर आप गाली-गलौच पार्टी को वोट देते हैं तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा?"
रमेश बिधूड़ी को गाली-गलौच का इनाम
सीएम आतिशी ने रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि सब जानते हैं कि वह अपनी पार्टी के नेताओं से भी अपशब्दों में बात करते हैं। लोगों ने देखा है कि रमेश बिधूड़ी ने नेताओं के साथ गाली गलौच के साथ-साथ मारपीट करते हुए उन्हें सड़कों पर दौड़ाया था। सब जानते हैं कि रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कुछ दिन बाद उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ भी गाली-गलौच की। रमेश बिधूड़ी को इसका इनाम मिल रहा है कि उनकी पार्टी उन्हें सीएम चेहरे के रूप में घोषित करने जा रही है।
Read This Also:- Delhi Polls: : केजरीवाल का दावा, BJP रमेश बिधूड़ी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने जा रही है, दिया बहस का चैलेंज
Read This Also:- Delhi Polls: : केजरीवाल का दावा, BJP रमेश बिधूड़ी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने जा रही है, दिया बहस का चैलेंज





