Molitics Logo
होम ट्रंप की ग्रीनलैंड डील पर डेनमार्क का करारा जवाब – ‘अब हम कैलिफोर्निया खरीदेंगे’

ट्रंप की ग्रीनलैंड डील पर डेनमार्क का करारा जवाब – ‘अब हम कैलिफोर्निया खरीदेंगे’

ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने की धमकी के जवाब में डेनमार्क ने व्यंग्यात्मक तरीके से पलटवार किया है। डेनमार्क के करीब 2 लाख नागरिकों ने एक ऑनलाइन याचिका पर |

ट्रंप की ग्रीनलैंड डील पर डेनमार्क का करारा जवाब – ‘अब हम कैलिफोर्निया खरीदेंगे’
फोटो: Greenland, California, Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर दोबारा लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयानों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। हाल ही में उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने, पनामा नहर पर कब्जा करने, गाजा को अमेरिकी अधीन करने और ग्रीनलैंड खरीदने की बात कही। उनके इन बयानों ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचाई, बल्कि तीखी प्रतिक्रियाएं भी बटोरीं।

डेनमार्क का मजाकिया पलटवार – ‘अब हम खरीदेंगे कैलिफोर्निया’


ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने की धमकी के जवाब में डेनमार्क ने व्यंग्यात्मक तरीके से पलटवार किया है। डेनमार्क के करीब 2 लाख नागरिकों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अमेरिका से कैलिफोर्निया खरीदने की मांग की गई है। इस याचिका में लिखा गया है, "क्या आपने कभी मानचित्र देखा और सोचा कि डेनमार्क को और अधिक धूप, ताड़ के पेड़ और रोलर स्केट्स की जरूरत है? अब हमारे पास इस सपने को सच करने का मौका है – चलिए, डोनाल्ड ट्रंप से कैलिफोर्निया खरीदते हैं!"

इस याचिका की वेबसाइट पर ‘Make California Great Again’ का नारा दिया गया है, जो ट्रंप के प्रसिद्ध चुनावी नारे ‘Make America Great Again’ पर तंज कसता है। डेनमार्क के नागरिक कैलिफोर्निया को ‘न्यू डेनमार्क’ बनाने की बात कर रहे हैं। याचिका में आगे कहा गया, "हम हॉलीवुड में आरामदायक जीवन बिताएंगे, बेवर्ली हिल्स में साइकिल लेन बनाएंगे और हर सड़क के कोने पर ऑर्गेनिक स्मोरब्रेड लाएंगे।"

ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के प्रस्ताव को लेकर एक जनमत संग्रह भी कराया गया, जिसमें 85% लोगों ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया। डेनमार्क के समाचार पत्र बर्लिंग्सके द्वारा कराए गए इस सर्वे में केवल 6% लोगों ने अमेरिका के साथ जाने की इच्छा जताई, जबकि 9% लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी। ट्रंप के इन प्रस्तावों का कनाडा और चीन ने भी तीखा विरोध किया है। डेनमार्क ने जिस तरह हास्यात्मक अंदाज में ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के विचार का जवाब दिया है, उसने इस पूरे मुद्दे को मजाकिया मोड़ दे दिया है।   ट्रंप की ‘भूमि खरीद’ रणनीति कोई नई बात नहीं है, लेकिन ग्रीनलैंड जैसे देश को खरीदने की कोशिश और अब इस पर डेनमार्क की प्रतिक्रिया, इस पूरी बहस को एक नया मोड़ दे रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप इस व्यंग्यात्मक जवाब पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं!

Read This Also:- PM Modi in USA: ट्रेड, डिफेंस और आतंकवाद पर ट्रंप के बड़े एलान, PM मोदी को बताया ‘टफ नेगोशिएटर’